चम्बा: जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा ने लांच किए आमंत्रण पत्र और पोस्टर, चुनाव में मतदान को लेकर लोगों को किया जाएगा प्रोत्साहित
Chamba, Chamba | May 7, 2024 लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने एक और अनूठी पहल की है। अब उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को राशन के साथ- साथ लोकसभा चुनाव में मतदान करने के आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टर भी दिए जाएंगे। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टरों को लांच किया है।