चम्बा: आरसी पांगी रितिका जिंदल बोलीं- बच्चों को उनकी रूचि अनुसार भविष्य चुनने में सहयोग करें अभिभावक
Chamba, Chamba | May 7, 2024 आरसी पांगी रितिका जिंदल ने मंगलवार को जीमनेजियम हाल किलाड़ में घाटी के विद्यार्थियों में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन में खेल व अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों की महत्वता के बारे में बताया।