गोपालडेरा में एक ही स्थान से बार बार कोबरा निकलने की घटना अब भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। गुरुवार की सुबह 9 बजे योगी डॉ लक्ष्मण निषाद ने बताया कि अगर सही में यह नाग देवता है और छूने पर काटेंगे नहीं तो गर्दन में लपेट कर दिखाएं। हमने वो भी कर दिया। अब तो यहां के लोगों को चाहिए कि नाग देवता का मंदिर बनाया जाए।