बड़गांव: बड़गांव थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक के विला से सोने के जेवरात की चोरी, किचन हेल्पर पर जताया गया शक
बड़गांव थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक मनोज सिंह भदौरिया के विला से सोने के जेवरात चोरी हो गए। 16 मई की शाम बिजली गुल होने के दौरान पत्नी के पर्स से इयररिंग की जोड़ी, नीले नग वाली अंगूठी व बड़ी सोने की अंगूठी गायब मिली। संदेह किचन हेल्पर राघवेन्द्र कुमार पर जताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।