सरदारशहर: शहर में तेलियों की मस्जिद के पास एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
तेलियों की मस्जिद के पास एक घर में बिहार निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति ने घर में बने कमरे में पंखे के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची सरदारशहर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया। मृतक के परिजन बिहार से आने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया।