सरदारशहर: आसलसर कुंडिया के पास पिकअप और बोलेरो की भिड़त में महिला की मौत, पति की भी हुई मौत
आसलसर कुंडिया के पास मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि को करीब 2 बजे एक पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने जबरदस्त भिड़त में चैनपुरा निवासी 23 वर्षीय अनीता पत्नी महेंद्र ज्याणी की मौत हो गई थी, वहीं शनिवार शाम को जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल चैनपुरा निवासी 27 वर्षीय महेंद्र ज्याणी पुत्र प्रताप ज्याणी की इलाज के दौरान मौत हो गई।