सरदारशहर: राणासर जेतासर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पीहर के लोगों ने पति पर दहेज हत्या का लगाया आरोप
सरदारशहर भानीपुरा थाना अंतर्गत गांव राणासर जेतासर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार शाम 5 बजे भानीपुरा पुलिस ने महिला के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। महिला के ससुराल पक्ष व पीहर पक्ष के लोगों आने के बाद भानीपुरा पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया।