शाम्हो प्रखंड क्षेत्र के पशुओं में होने वाले खुर पका और मुंह पका बीमारी के रोकथाम हेतु शनिवार से घर घर जाकर निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। पशु एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा शुरू किए गये इस अभियान का शुरुआत जिला पार्षद अमित ने दिन में करीब एक बजे फीता काटकर किया ।