पीएचसी शाम्हो सभा कक्ष में सोमवार को करीब दो बजे दिन में टीकाकरण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण से जुड़े एएनएम एवं आशा कर्मी व आंगनबाड़ी सेविका को बताया गया कि छुटे हुए सभी बच्चों को चिन्हित करते हुए उसे खोजकर केन्द्र तक लाएं । इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा टीकाकरण की बारिकियां सिखाई गई।