पुपरी: भिट्ठा थाना क्षेत्र के बलुआही में लेन-देन में मोहन राम की मौत पर लोगों ने बलुआही पथ जाम कर किया प्रदर्शन
भिट्ठा थाना क्षेत्र के बलुआही में रुपए के लेन देन को लेकर मोहन राम की मौत को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को एक बजे दिन तक बलुआही पथ को जामकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर डीएडपी सुनीता कुमारी पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचकर लोगो को समझाने के बाद जाम को समाप्त कराया गया।