नीम चक बथानी: धरमुचक में बजरंगबली मंदिर के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन
नीमचक बथानी प्रखंड के धरमुचक गांव में शनिवार को लगभग 12 बजे बजरंगबली मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतरी विधायक रोमित कुमार एवं बथानी विधायक प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस मौके पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के साथ मंदिर निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई।