धमौल थाना क्षेत्र के बेलखुंडा गांव में 17 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सोहर यादव की पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। युवती की मौत के बाद परिजनों ने गांव स्थित श्मशान घाट में शव को दफना दिया था।