✨ जय माता दी! बेल्थरारोड में उमड़ा आस्था का जनसैलाब ✨
बलिया के बेल्थरारोड स्थित गांधी क्लब (शास्त्री नगर) दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य आरती आकर्षण का केंद्र बनी रही। माँ के जयकारों और मंत्रोच्चार के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। 🙏🌺
आरती के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया और दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
🚩 "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥"
📍 स्थान: गांधी क्लब दुर्गा पंडाल, शास्त्री नगर, बेल्थरारोड (बलिया)
#DurgaPuja #BeltharaRoad #Ballia #GandhiClub #Navratri #MaaDurga #BhaktiSagar #ShastriNagar