कर्वी: चित्रकूट में छत से गिरने के बाद युवक की मौत, पुलिस ने धाराएं बढ़ाकर शुरू की कार्रवाई, S.P. ने दिया बयान
बुधवार सुबह 11:30 बजे चित्रकूट के खाच गांव में एसपी अरुण कुमार सिंह ने मनोज सिंह की मौत पर बयान दिया। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को छत पर विवाद में गिरकर युवक घायल हुआ था, जिसकी 21 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर धाराएं बढ़ाई गई हैं। उधर, परिजन एसपी कार्यालय के बाहर शव रखकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।