प्रतापगढ़: काशीपुर गांव में तूफान से गिरी दीवार के नीचे दबकर युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम जारी
थाना क्षेत्र के परहत ग्राम सभा के काशीपुर में शुक्रवार को दिन के करीब डेढ़ बजे आंधी आने के कारण पक्की दिवाल गिरने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोग राजकुमार को निजी वाहन से अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। वहां से भी राजकुमार को प्रयागराज रेफर कर दिया। लेकिन प्रयागराज पहुंचने