Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

#नालंदा वाह क्या नींद है :: मतदान केंद्र पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी की निंद्रा भरी ड्यूटी। #नालंदा_पुलिस #Election

Bihar, Nalanda | Nov 25, 2021

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति 
नालन्दा।
..................... 
श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी नालन्दा के निर्देशानुसार श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता, नालन्दा एवं श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालन्दा द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 26.06.2026 को सदर अस्पताल, बिहारशरीफ का औचक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम आकस्मिक विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मात्र तीन डॉ० श्री संत कुमार, डॉ० महेन्द्र कुमार एवं श्री सावन सुमन भौतिक रूप से उपस्थित पाये गये। ओ०टी० में डॉ० संजीव कुमार एवं डॉ० राजीव रंजन की ड्यूटी थी, किन्तु दोनों ही अनुपस्थित पाये गये।

उपस्थिति पंजी के अवलोकन से पाया गया कि दिनांक 26.06.2026 को सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में कुल 48 चिकित्सक पदस्थापित थे, जिनमें से 21 चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये।

मुहर्रम पर्व के अवसर पर उपाधीक्षक कार्यालय, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ द्वारा  निदेशित किया गया है कि सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में पदस्थापित सभी चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मी अपने-अपने कर्त्तव्य स्थल पर Ready Mode में रहेंगे, ताकि किसी भी आकस्मिकता से निपटा जा सके, किन्तु उक्त आदेश के बावजूद मुहर्रम पर्व के दिन भी उक्त चिकित्सक / पारा मेडिकल स्टॉफ अनुपस्थित रहे। इससे प्रतीत होता है कि आदेश की अवहेलना चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ द्वारा प्रायः की जाती है, जो उनकी स्वेच्छाचारिता एवं सरकारी कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।

विधि-व्यवस्था को देखते हुए मुहर्रम पर्व के दिन इनकी उपस्थिति अनिवार्य थी, ताकि किसी भी आकस्मिकता से निपटा जा सके। डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण प्रायः मरीजों को असुविधा उठानी पड़ती है। दिनांक 26.06.2026 को श्री त्रिभुवन पंडित, पिता छोटी पंडित, प्रखंड-बिहारशरीफ को गोली लगी थी, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ लाया गया, किन्तु सर्जन चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण रेफर कर दिया गया। उक्त अनुपस्थित चिकित्सक/ पारा मेडिकल / नर्सिंग स्टॉफ के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

मो० इमरान, प्रबंधक, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ के द्वारा बताया गया कि चिकित्सक / नर्सिंग स्टॉफ का प्रत्येक दो दिनों पर रोस्टर बनता है। निरीक्षण के कम में रात्रि 09.00 बजे डॉ० प्रियका, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ उपस्थित हुईं। उनके द्वारा बताया गया कि आज उनकी रोस्टर ड्यूटी है, किन्तु तत्संबंधी रोस्टर ड्यूटी प्रबंधक द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस संबंध में प्रबंधक द्वारा एक अन्य रोस्टर की बात डॉ० प्रियंका के आने के बाद बताया गया, जो पहले प्रस्तुत नहीं किया गया। यह संदेहास्पद प्रतीत होता है कि चिकित्सकों का दो-दो रोस्ट्रर तैयार किया जाता है। 
प्रबंधक द्वारा बताया गया कि चिकित्सक का रोस्टर उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ द्वारा बनाया जाता है। पाया गया कि उपस्थिति पंजी एवं रोस्टर पंजी में किसी प्रकार का मेल नहीं था।

प्रबंधक द्वारा बताया गया कि डॉ० राजीव रंजन, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ जो सर्जन है, के पिता की मृत्यु हो गयी है, जिसके कारण वे अनुपस्थित है, किन्तु मुहर्रम पर्व को देखते हुए आकस्मिक विभाग में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाना अपेक्षित था। ऐसे में उनके स्थान पर किसी अन्य सर्जन की उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाना अनिवार्य था, जो नहीं कराया गया।

पाया गया कि मुहर्रम के दिन ओ०टी० में कोई डॉ० उपस्थित नहीं था, जबकि मुहर्रम के दिन सर्जन चिकित्सक की उपस्थिति आवश्यक थी। ऐसा प्रतीत होता है कि सिविल सर्जन, नालन्दा एवं प्रबंधक के द्वारा इसका अनुश्रवण नहीं किया जा रहा है।

दिनांक 26.06.2026 को श्री त्रिभुवन पंडित, पिता छोटी पंडित, प्रखंड-बिहारशरीफ को गोली लगी थी, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, किन्तु कोई भी सर्जन नहीं रहने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया। आकस्मिक विभाग में मरीजों के प्रविष्टि पंजी में श्री त्रिभुवन पंडित के नाम की भी प्रविष्टि नहीं की गयी। इस संबंध में प्रबंधक द्वारा बताया गया कि कोई सर्जन नहीं रहने के कारण रेफर किया गया। निदेशित किया गया कि आकस्मिक विभाग में मरीजों का नाम प्रविष्टि पंजी में आवश्यक रूप से दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे।

आकस्मिक विभाग में बेड गंदा पाया गया, जबकि बेड प्रतिदिन बदलने का प्रावधान है। इस संबंध में प्रबंधक से पृच्छा करने पर उनके द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

जेनरल वार्ड का निरीक्षण करने पर मरीज श्री सुधांशु कुमार, लड्डू कुमार व पूनम देवी द्वारा बताया गया कि खाना नहीं मिला है, जबकि प्रत्येक मरीज को खाना देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। उसी तरह प्रसूति वार्ड का निरीक्षण करने पर श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा बताया गया कि 08 दिनों से भर्ती है, किन्तु आज दिनांक 26.06.2026 Discharge कर दिया गया है, किन्तु दवा नहीं मिलने के कारण वे रूक गई हैं। Discharge हो जाने के कारण खाना नहीं दिया गया। श्री सुजीत कुमार, एकाउंट प्रबंधक द्वारा बताया गया कि मुहर्रम के कारण आज दिनांक 26.06.2026 को ओ०पी०डी० बंद था, जिसके कारण दवा नहीं मिला। जब उक्त तिथि को ओ०पी०डी० बंद था, तो किस परिस्थिति में मरीज को Discharge किया गया।

ANC Ward का निरीक्षण करने पर एक मरीज द्वारा बताया गया कि बार-बार उल्टी हो रही है, किन्तु उल्टी करने के लिए कोई साधन या व्यवस्था नहीं है। 
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सिविल सर्जन/प्रबंधक को निदेशित किया गया कि अविलम्ब इसकी समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें, ताकि मरीज को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
एम्बुलेंस की स्थिति के संदर्भ में पृच्छा करने पर प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में 07 एम्बुलेंस है, जो सभी क्रियाशील है। 07 एम्बुलेंस की स्थिति के संदर्भ में बताया गया कि 02 सदर अस्पताल में है। मुहर्रम पर्व के मद्देनजर 02 नालन्दा समाहरणालय में है।
 सिटी स्कैन खराब रहने के कारण मरीज को लेकर 02 एम्बुलेंस विम्स, पावापुरी गया है, किन्तु दिनांक 27.06.2026 तक सिटी स्कैन ठीक हो जायेगा। एक मरीज को सॉप काट लिया है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है, जिसे लेकर 01 एम्बुलेंस पटना गया है। इस संबंध में एम्बुलेंस परिचालन से संबंधित पंजी की मॉग की गयी, किन्तु प्रबंधक द्वारा पंजी उपलब्ध नहीं कराया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि एम्बुलेंस परिचालन से संबंधित पंजी संधारित नहीं की जाती है, बल्कि लॉग बुक संधारित किया जाता है। एम्बुलेंस परिचालन से संबंधित पंजी संधारित नहीं होने की स्थिति में यह स्पष्ट नहीं होता है कि कौन एम्बुलेंस कहाँ गया है तथा किस कार्य के लिए गया है। प्रबंधक को निदेशित किया गया कि एम्बुलेंस परिचालन से संबंधित पंजी अविलम्ब संधारित करना सुनिश्चित करें।

उक्त से प्रतीत होता है कि सिविल सर्जन एवं प्रबंधक द्वारा सतत् अनुश्रवण नहीं किया जाता है, जिसके कारण आये दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सिविल सर्जन को निदेशित किया गया कि प्रतिदिन सदर अस्पताल का सतत् अनुश्रवण करेंगे, ताकि किसी प्रकार की समस्या पाये जाने पर अविलम्ब समुचित कार्रवाई की जा सके। उपस्थिति पंजी एवं रोस्टर में किसी प्रकार का मेल नहीं होने के संदर्भ में निदेशित किया गया कि चिकित्सक व अन्य नर्सिंग स्टॉफ का अलग-अलग रोस्टर सही ढंग से तैयार करवाते हुए उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

बरसात के मौसम में साँप काटने की शिकायत बहुत आती है। ऐसे मरीजों को अविलम्ब उपचार की आवश्यकता होती है। साँप काटने से संबंधित दवा अविलम्ब उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही सदर अस्पताल परिसर की साफ-सफाई अच्छी तरह से कराने का भी निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ..................... श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी नालन्दा के निर्देशानुसार श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता, नालन्दा एवं श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालन्दा द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 26.06.2026 को सदर अस्पताल, बिहारशरीफ का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम आकस्मिक विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मात्र तीन डॉ० श्री संत कुमार, डॉ० महेन्द्र कुमार एवं श्री सावन सुमन भौतिक रूप से उपस्थित पाये गये। ओ०टी० में डॉ० संजीव कुमार एवं डॉ० राजीव रंजन की ड्यूटी थी, किन्तु दोनों ही अनुपस्थित पाये गये। उपस्थिति पंजी के अवलोकन से पाया गया कि दिनांक 26.06.2026 को सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में कुल 48 चिकित्सक पदस्थापित थे, जिनमें से 21 चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये। मुहर्रम पर्व के अवसर पर उपाधीक्षक कार्यालय, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ द्वारा निदेशित किया गया है कि सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में पदस्थापित सभी चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मी अपने-अपने कर्त्तव्य स्थल पर Ready Mode में रहेंगे, ताकि किसी भी आकस्मिकता से निपटा जा सके, किन्तु उक्त आदेश के बावजूद मुहर्रम पर्व के दिन भी उक्त चिकित्सक / पारा मेडिकल स्टॉफ अनुपस्थित रहे। इससे प्रतीत होता है कि आदेश की अवहेलना चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ द्वारा प्रायः की जाती है, जो उनकी स्वेच्छाचारिता एवं सरकारी कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। विधि-व्यवस्था को देखते हुए मुहर्रम पर्व के दिन इनकी उपस्थिति अनिवार्य थी, ताकि किसी भी आकस्मिकता से निपटा जा सके। डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण प्रायः मरीजों को असुविधा उठानी पड़ती है। दिनांक 26.06.2026 को श्री त्रिभुवन पंडित, पिता छोटी पंडित, प्रखंड-बिहारशरीफ को गोली लगी थी, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ लाया गया, किन्तु सर्जन चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण रेफर कर दिया गया। उक्त अनुपस्थित चिकित्सक/ पारा मेडिकल / नर्सिंग स्टॉफ के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। मो० इमरान, प्रबंधक, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ के द्वारा बताया गया कि चिकित्सक / नर्सिंग स्टॉफ का प्रत्येक दो दिनों पर रोस्टर बनता है। निरीक्षण के कम में रात्रि 09.00 बजे डॉ० प्रियका, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ उपस्थित हुईं। उनके द्वारा बताया गया कि आज उनकी रोस्टर ड्यूटी है, किन्तु तत्संबंधी रोस्टर ड्यूटी प्रबंधक द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस संबंध में प्रबंधक द्वारा एक अन्य रोस्टर की बात डॉ० प्रियंका के आने के बाद बताया गया, जो पहले प्रस्तुत नहीं किया गया। यह संदेहास्पद प्रतीत होता है कि चिकित्सकों का दो-दो रोस्ट्रर तैयार किया जाता है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि चिकित्सक का रोस्टर उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ द्वारा बनाया जाता है। पाया गया कि उपस्थिति पंजी एवं रोस्टर पंजी में किसी प्रकार का मेल नहीं था। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि डॉ० राजीव रंजन, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ जो सर्जन है, के पिता की मृत्यु हो गयी है, जिसके कारण वे अनुपस्थित है, किन्तु मुहर्रम पर्व को देखते हुए आकस्मिक विभाग में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाना अपेक्षित था। ऐसे में उनके स्थान पर किसी अन्य सर्जन की उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाना अनिवार्य था, जो नहीं कराया गया। पाया गया कि मुहर्रम के दिन ओ०टी० में कोई डॉ० उपस्थित नहीं था, जबकि मुहर्रम के दिन सर्जन चिकित्सक की उपस्थिति आवश्यक थी। ऐसा प्रतीत होता है कि सिविल सर्जन, नालन्दा एवं प्रबंधक के द्वारा इसका अनुश्रवण नहीं किया जा रहा है। दिनांक 26.06.2026 को श्री त्रिभुवन पंडित, पिता छोटी पंडित, प्रखंड-बिहारशरीफ को गोली लगी थी, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, किन्तु कोई भी सर्जन नहीं रहने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया। आकस्मिक विभाग में मरीजों के प्रविष्टि पंजी में श्री त्रिभुवन पंडित के नाम की भी प्रविष्टि नहीं की गयी। इस संबंध में प्रबंधक द्वारा बताया गया कि कोई सर्जन नहीं रहने के कारण रेफर किया गया। निदेशित किया गया कि आकस्मिक विभाग में मरीजों का नाम प्रविष्टि पंजी में आवश्यक रूप से दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। आकस्मिक विभाग में बेड गंदा पाया गया, जबकि बेड प्रतिदिन बदलने का प्रावधान है। इस संबंध में प्रबंधक से पृच्छा करने पर उनके द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। जेनरल वार्ड का निरीक्षण करने पर मरीज श्री सुधांशु कुमार, लड्डू कुमार व पूनम देवी द्वारा बताया गया कि खाना नहीं मिला है, जबकि प्रत्येक मरीज को खाना देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। उसी तरह प्रसूति वार्ड का निरीक्षण करने पर श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा बताया गया कि 08 दिनों से भर्ती है, किन्तु आज दिनांक 26.06.2026 Discharge कर दिया गया है, किन्तु दवा नहीं मिलने के कारण वे रूक गई हैं। Discharge हो जाने के कारण खाना नहीं दिया गया। श्री सुजीत कुमार, एकाउंट प्रबंधक द्वारा बताया गया कि मुहर्रम के कारण आज दिनांक 26.06.2026 को ओ०पी०डी० बंद था, जिसके कारण दवा नहीं मिला। जब उक्त तिथि को ओ०पी०डी० बंद था, तो किस परिस्थिति में मरीज को Discharge किया गया। ANC Ward का निरीक्षण करने पर एक मरीज द्वारा बताया गया कि बार-बार उल्टी हो रही है, किन्तु उल्टी करने के लिए कोई साधन या व्यवस्था नहीं है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सिविल सर्जन/प्रबंधक को निदेशित किया गया कि अविलम्ब इसकी समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें, ताकि मरीज को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। एम्बुलेंस की स्थिति के संदर्भ में पृच्छा करने पर प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में 07 एम्बुलेंस है, जो सभी क्रियाशील है। 07 एम्बुलेंस की स्थिति के संदर्भ में बताया गया कि 02 सदर अस्पताल में है। मुहर्रम पर्व के मद्देनजर 02 नालन्दा समाहरणालय में है। सिटी स्कैन खराब रहने के कारण मरीज को लेकर 02 एम्बुलेंस विम्स, पावापुरी गया है, किन्तु दिनांक 27.06.2026 तक सिटी स्कैन ठीक हो जायेगा। एक मरीज को सॉप काट लिया है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है, जिसे लेकर 01 एम्बुलेंस पटना गया है। इस संबंध में एम्बुलेंस परिचालन से संबंधित पंजी की मॉग की गयी, किन्तु प्रबंधक द्वारा पंजी उपलब्ध नहीं कराया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि एम्बुलेंस परिचालन से संबंधित पंजी संधारित नहीं की जाती है, बल्कि लॉग बुक संधारित किया जाता है। एम्बुलेंस परिचालन से संबंधित पंजी संधारित नहीं होने की स्थिति में यह स्पष्ट नहीं होता है कि कौन एम्बुलेंस कहाँ गया है तथा किस कार्य के लिए गया है। प्रबंधक को निदेशित किया गया कि एम्बुलेंस परिचालन से संबंधित पंजी अविलम्ब संधारित करना सुनिश्चित करें। उक्त से प्रतीत होता है कि सिविल सर्जन एवं प्रबंधक द्वारा सतत् अनुश्रवण नहीं किया जाता है, जिसके कारण आये दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सिविल सर्जन को निदेशित किया गया कि प्रतिदिन सदर अस्पताल का सतत् अनुश्रवण करेंगे, ताकि किसी प्रकार की समस्या पाये जाने पर अविलम्ब समुचित कार्रवाई की जा सके। उपस्थिति पंजी एवं रोस्टर में किसी प्रकार का मेल नहीं होने के संदर्भ में निदेशित किया गया कि चिकित्सक व अन्य नर्सिंग स्टॉफ का अलग-अलग रोस्टर सही ढंग से तैयार करवाते हुए उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बरसात के मौसम में साँप काटने की शिकायत बहुत आती है। ऐसे मरीजों को अविलम्ब उपचार की आवश्यकता होती है। साँप काटने से संबंधित दवा अविलम्ब उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही सदर अस्पताल परिसर की साफ-सफाई अच्छी तरह से कराने का भी निदेश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

Nalanda, Bihar | Jun 27, 2026

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 33 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
27 जून 2026 
--------------------------------
           दैनिक जनता दरबार में  श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 33 आवेदकों के  समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग  के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
 
आवेदक द्वारा बताए गए विद्यालय में अवैध वसूली के विरुद्ध शिकायत करने पर मुझे बिना शो - कॉज के षडयंत्रपूर्ण निलंबन तथा शुद्धि पत्र के बावजूद बहाली ना होने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु  जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा जांच करने हेतु निर्देशित किया  गया।

जोरारपुर ग्राम के आवेदक द्वारा बताए गए कि राजस्व कर्मचारी बिना पैसा के काम नहीं करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला निगरानी समिति, नालन्दा निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि रैयती जमीन को अपने हिस्से से ज्यादा दखल करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देशित किया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए कि इस्लामपुर बाईपास पथ निर्माण योजना अंतर्गत मौज धामौली में गलत मापी करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे हिस्से के जमीन में बलपूर्वक  मकान नहीं बनाने देने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

 आवेदक द्वारा बताया गया कि जमीनी विवाद से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

 आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरे बड़े पुत्र द्वारा धोखे से बची हुई जमीन का दाखिल खारिज पर  रोक लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए कि प्रखण्ड अस्थावां थाना अंतर्गत ग्राम मलावा में हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए मलावा के स्कूल भवन में पढ़ाई करवाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी,नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि इस्लामपुर प्रखंड के कर्मचारी बिना पैसे के मालगुजारी रसीद नहीं काटने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए कि गैर मजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण, पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
 पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 33 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ------------------------------- 27 जून 2026 -------------------------------- दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 33 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । आवेदक द्वारा बताए गए विद्यालय में अवैध वसूली के विरुद्ध शिकायत करने पर मुझे बिना शो - कॉज के षडयंत्रपूर्ण निलंबन तथा शुद्धि पत्र के बावजूद बहाली ना होने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। जोरारपुर ग्राम के आवेदक द्वारा बताए गए कि राजस्व कर्मचारी बिना पैसा के काम नहीं करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला निगरानी समिति, नालन्दा निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताया गया कि रैयती जमीन को अपने हिस्से से ज्यादा दखल करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देशित किया गया। आवेदक के द्वारा बताए गए कि इस्लामपुर बाईपास पथ निर्माण योजना अंतर्गत मौज धामौली में गलत मापी करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे हिस्से के जमीन में बलपूर्वक मकान नहीं बनाने देने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि जमीनी विवाद से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरे बड़े पुत्र द्वारा धोखे से बची हुई जमीन का दाखिल खारिज पर रोक लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए कि प्रखण्ड अस्थावां थाना अंतर्गत ग्राम मलावा में हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए मलावा के स्कूल भवन में पढ़ाई करवाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी,नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताया गया कि इस्लामपुर प्रखंड के कर्मचारी बिना पैसे के मालगुजारी रसीद नहीं काटने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए कि गैर मजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण, पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 27, 2026

राम मंदिर डोनेशन में हेराफेरी के मामले में दर्ज FIR पर, CPI(M) के पूर्व MP हन्नान मोल्लाह कहते

राम मंदिर डोनेशन में हेराफेरी के मामले में दर्ज FIR पर, CPI(M) के पूर्व MP हन्नान मोल्लाह कहते

Bihar, Nalanda | Jun 27, 2026

प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Samrat Choudhary 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar

प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Panchayati Raj Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 26, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालन्दा।
.........................

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है कि National Action Plan for Drug Demand Reduction योजना अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत दिनांक-17-06-2026 से 26.06.2026 तक जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 इसी के आलोक में दिनांक 26-06-2026 को सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा जिला स्तर पर टाउन हॉल बिहारशरीफ में जागरूकता कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के गणमान्य व्यक्ति माननीय सांसद, श्री कौशलेन्द्र कुमार, श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, श्रीमती रीना यादव, बिहार विधान पार्षद, श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा, श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालन्दा, सुश्री प्राची रिया, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नालन्दा, एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

 माननीय मंत्री, श्री श्रवण कुमार द्वारा जिले एवं राज्य को नशा से मुक्त करने हेतु सभी को शपथ दिलाते हुए नशा से सजग रहने की सलाह दी गई। मध् निषेध विभाग एवं मनोचिकित्सा पदाधिकारी द्वारा नशा से हानि के संबंध में वृहत रूप से बताया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक एवं गायन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें जिले के जीविका दीदी, सेविका, छात्र/छात्रा, सामाजिक सुरक्षा के कर्मी एवं अन्य आगन्तुक उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Shrawon kumar  
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ......................... सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है कि National Action Plan for Drug Demand Reduction योजना अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत दिनांक-17-06-2026 से 26.06.2026 तक जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के आलोक में दिनांक 26-06-2026 को सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा जिला स्तर पर टाउन हॉल बिहारशरीफ में जागरूकता कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के गणमान्य व्यक्ति माननीय सांसद, श्री कौशलेन्द्र कुमार, श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, श्रीमती रीना यादव, बिहार विधान पार्षद, श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा, श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालन्दा, सुश्री प्राची रिया, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नालन्दा, एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। माननीय मंत्री, श्री श्रवण कुमार द्वारा जिले एवं राज्य को नशा से मुक्त करने हेतु सभी को शपथ दिलाते हुए नशा से सजग रहने की सलाह दी गई। मध् निषेध विभाग एवं मनोचिकित्सा पदाधिकारी द्वारा नशा से हानि के संबंध में वृहत रूप से बताया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक एवं गायन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें जिले के जीविका दीदी, सेविका, छात्र/छात्रा, सामाजिक सुरक्षा के कर्मी एवं अन्य आगन्तुक उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Shrawon kumar Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 26, 2026

#नालंदा वाह क्या नींद है :: मतदान केंद्र पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी की निंद्रा भरी ड्यूटी। #नालंदा_पुलिस #Election - Bihar News