जगाधरी: सरकार के द्वारा लागू एरिया ना मिलने से नगर निगम कर्मचारियों ने भगत सिंह चौक से रोष मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
सरकार के द्वारा लागू किए गए एरिया ना मिलने से निगम कर्मचारियों ने बुधवार को भगत सिंह चौक से रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिला प्रधान मागे राम ने बताया कि सरकार के द्वारा समान काम समान वेतन के तहत उन्हें एरिया देने की बात कही थी जो बाकी निगम में मिल गया है लेकिन यमुनानगर के निगम के अधिकारियों के द्वारा नहीं दिया गया है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भगत सिंह चौक से रोष मार्च निकलते हुए इसे देने की मांग की अन्यथा आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।