मानपुर: चिल्हारी में हाईवे किनारे साप्ताहिक हाट बाजार से जाम, आमजन परेशान, प्रशासन मूकदर्शक
Manpur, Umaria | Apr 23, 2026 चिल्हारी गांव मे स्टेट हाइवे 10 मे सड़क किनारे लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।आलम ये है कि गुरुवार को लगने वाले इस साप्ताहिक हाट बाजार के कारण पूरे सड़क मार्ग मे जाम लग जाता है और आवागमन करने बस ट्रक टैक्सी मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहन चालक,आवागमन करने वाले लोगो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।