उज्जैन ग्रामीण: मुख्यमंत्री ने नागझरी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर दिए निर्देश
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने अल्प प्रवास के दौरान उज्जैन पहुँचते ही एक्शन मोड में नज़र आए। हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सीधे नागझरी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र (साइलो) का औचक निरीक्षण करने पहुँचे।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र पर गेहूं की आवक, तुलाई और भंडारण की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा