आंवला: आंवला के अलीगंज में अवैध खनन के ट्रैक्टर ने 10 साल के बच्चे को रौंदा, मौके पर हुई मौत
Aonla, Bareilly | Oct 19, 2026 आंवला तहसील के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज मजरा अनुरुद्धपुर गांव में रविवार देर रात करीब दस बजे एक हादसा हुआ। इलाके में अवैध मिट्टी खनन में लगी एक तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार 10 वर्षीय अभिषेक को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।