घाटीगांव के थाटी गांव में उधारी के पैसे मांगना एक परिवार को भारी पड़ गया। 9 फरवरी को दबंगों ने कुशवाह परिवार पर लाठी, कुल्हाड़ी और बंदूक से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला को गोली लगी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने के आरोप के बाद सोमवार सुबह 11 बजे ओबीसी महासभा ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर का घेराव