फर्रुखाबाद: बरौन के पास टैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बिजली मिस्त्री की मौत, सिर में आई गंभीर चोट, साथी की भी हालत गंभीर
थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के ग्राम खिनमिनी निवासी बिलाल उम्र 25 अपने साथी मुन्ना लाल उम्र 45 वर्ष निवासी बछलेइया के साथ बाइक सवार घर वापस आ रहे थे। बरौन के पास सामने से आए टैक्टर ने टक्कर मार दी।जिससे दोनों ही के सिर में गंभीर चोट आ गई।सीएचसी बरौन से जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में बिलाल ने उपचार के दौरान रविवार 8:45 PM पर दम तोड़ दिया।