घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के सांदपानि विद्यालय में पीएम श्री योजनाओं की जानकारी के लिए गृह मंत्रालय की टीम ने किया निरीक्षण
शनिवार को दोपहर 2 बजे घोड़ाडोंगरी स्थित सांदपानि विद्यालय में पीएम श्री योजनाओं की जानकारी एवं क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय की टीम का निरीक्षण दल पहुंचा। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय में संचालित पीएम श्री योजना से जुड़े शैक्षणिक, आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लास, स्वच्छता, डिजिटल शिक्षा और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली गई ।