घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके के निवास पर पूर्व मुख्य सचिव अरुण भट्ट ने की अचानक मुलाकात
रविवार सुबह 10 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके के निजी निवास पर एक शिष्टाचार भेंट का अवसर बना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मुख्य सचिव रह चुके एवं बैतूल जिले के पूर्व कलेक्टर रहे माननीय अरुण भट्ट का विधायक निवास पर अचानक आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक गंगा उइके द्वारा माननीय अरुण भट्ट का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।