घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी मंडल के बूथ 374 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' कार्यक्रम को गंभीरता से सुना
रविवार सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी के बूथ क्रमांक 374, ग्राम कुही में उपसरपंच एवं मंडल मंत्री श्री कमलेश झल्लारे के निवास पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी आदरणीय कमलेश सिंह की विशेष उपस्थिति में देश के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया।