घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में अटल स्मरण कार्यक्रम, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से साझा कीं अटल जी की स्मृतियाँ
सोमवार दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा पार्टी और देश के लिए दिए गए योगदान, उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई।