चांदपुर: नूरपुर में कोल्ड्रिंक खरीदते समय युवक पर तमंचे की बट से हमला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजनौर के नूरपुर में स्योहारा रोड पर कोलड्रिंक खरीदते वक्त एक युवक पर दो दबंगों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया और बाद में उसके ऊपर फायरिंग की गई। बुधवार को दोपहर 2:00 बजे गांव अबदुल्लापुर दहाना निवासी हिमांशु ने बताया कि वह कोलड्रिंक खरीद रहा था। इसी दौरान दो युवक आए और उस पर हमला कर दिया फिलहाल पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।