सिराथू: केसारी गाँव के लोगों ने सिराथू तहसील में अधिकारियों से कहा- 50 साल से बिन आवास के जी रहे हैं, नहीं मिली सुविधाएं
कड़ा ब्लॉक के केसारी गाँव के दर्जनों महिला पुरूष सोमवार सिराथू तहसील पहुंचे थे।तहसील में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।इन लोगों ने एक पत्र भी दिया है।बताया कि 50 सालों में इनको सरकारी सुविधाएं मुहैया नहीं हुई है।ग्रामीणों ने यह बताया कि किसी के पास अपना आवास नहीं है लोग छप्पर और पन्नी डालकर जी रहे हैं।जिम्मेदारों से कहने पर भी इन लोगो की सुनवाई नहीं हो रही है।