सिराथू: इमाम हसन के विलादत के मौके पर शिया जामा मस्जिद दारानगर में शिया समुदाय ने मनाई जश्ने महफिल
मुसलमानो का पाक महीना रमजान की 15 तारीख को मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हसन की विलादत की तारीख मानी जाती है। दारानगर में शिया समुदाय के लोगों द्वारा किया जामा मस्जिद में रविवार रात इमाम हसन की शान में एक जश्ने महफिल का कार्यक्रम हुआ है।महफिल में इमाम हसन की जीवनी पर प्रकाश मौलाना शहजाद बिलग्रामी ने डाला है।मौजूद लोगों ने कसीदा नात और सलाम पढ़े हैं।