फिरोज़ाबाद: भोजपुरा इलाके में तेज आंधी तूफान के चलते दुर्गा ग्लास फैक्ट्री की चिमनी गिरी, हुआ हादसा
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के भोजपुरा इलाके मे शुक्रवार की रात तेज आंधी तूफान से हादसा हुआ है। दुर्गा ग्लास फैक्ट्री 50 फीड ऊँची की भट्टी की चिमनी धड़ाम से भोजपुरा बस्ती मे गिर गयी। गनीमत रही कोई मकान छत्तीग्रस्त नहीं हुआ और नहीं किसी जनहानि की खबर नहीं रही। स्थानीय लोग बाल बाल बचे है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।