फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने वसूली और लूट करने वाले गैंग को किया चिन्हित, तीन सदस्यों पर गैंग पंजीकरण संख्या दर्ज
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन वसूली व लूट में लिप्त गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंगलीडर सुखवीर सिंह व उसके दो सगे भाई रामवीर और रिंकू को चिन्हित करते हुए गैंग पंजीकरण संख्या D-82/2025 दर्ज की गई है।