सागर नगर: नरयावली थानांतर्गत पीपरा में ज़मीनी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, अस्पताल में भर्ती
नरयावली थानांतर्गत पीपरा के रहने वाले एक परिवार में जमीन के बंटवारे के बाद एक पक्ष की जमीन पर जबरन कब्जा कर उसमें खेती की जाने लगी विरोध करने पर लाठी डंडों से भाजपा के 20 साल के कार्यकर्ता से मारपीट की गई। घायल जिला अस्पताल में इलाजरत है। दरअसल शुक्रवार की सुबह 11 बजे पीड़ित जितेंद्र विश्वकर्मा ने अपने साथ हुई आपबीती मीडिया के सामने बताई, जितेंद्र के पिता