नारायणपुर: नारायणपुर में पहली बार भव्य बिरसा मुंडा जयंती समारोह, गोंडवाना समाज ने लिया सामाजिक एकजुटता का संकल्प
नारायणपुर के बखरुपारा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गोंडवाना समाज द्वारा पहली बार भव्य आयोजन किया गया। जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आदिवासी अधिकारों को लेकर सामाजिक एकता और शिक्षा पर जोर दिया गया। समाज ने सभी महापुरुषों की जयंती भव्य रूप से मनाने का भी निर्णय लिया।