प्रतापगढ़: संत एंथोनी इंटर कॉलेज में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रतापगढ़ के संत एंथोनी इंटर कॉलेज में जनगणना 2026-27 हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुक्रवार शाम 5 बजे एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने 165 संभागियों को एच.एल.ओ. ऐप के प्रयोग और नजरी नक्शा बनाने का अभ्यास कराया। मास्टर ट्रेनर्स ने आवासीय व गैर-आवासीय भवनों की पहचान और परिवार के प्रकारों की जानकारी दी, ताकि गणना कार्य त्रुटिहीन संपन