*वन्यजीव सप्ताह-2026 के तीसरे दिन रिज मैदान शिमला में मिनी मैराथन का आयोजन*
वन्यजीव विंग, हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2026 के तीसरे दिन आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। य़ह दौड़ रिज मैदान से समरहिल तक और वापिस रिज मैदान तक आयोजित की गई।
इस मिनी मैराथन को शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी प्रतिभागियों,बच्चों, युवाओं एवं लोगों से वन्यजीवों के महत्व को समझते हुए उनके संरक्षण में अग्रसर होकर भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर वन्यप्राणी प्रभाग तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मिनी मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिसमें महिला वर्ग में:-
1. अनामिका
2. विपाशा
3. सुमन
पुरुष वर्ग में:-
1. जतिन
2. ध्रुव
3. रामकृष्ण
विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह, अनुशासन एवं सहभागिता के लिए बधाई दी गई।
वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत आयोजित इस मिनी मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ जीवन, खेल भावना और वन्यजीव संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। बच्चों एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस संदेश को और प्रभावशाली बनाया।
वन्यजीव विंग, हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा वन्यजीव सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता लाना हैं।