सोनाहातु: थाना अनगड़ा के परिसर में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आज रविवार को दोपहर 3 बजे अनगड़ा थाना परिसर में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी हीरालाल शाह और उनकी पुलिस टीम ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ न केवल जागरूक किया गया, बल्कि हिंसा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ भी दिलाई गई।