कुलपहाड़: छितरवारा पहाड़ पर लगी भीषण आग, ग्रामीणों और फायर बिग्रेड ने दो घंटे की मेहनत के बाद पाया काबू
जैतपुर ब्लॉक के ग्राम छितरवारा स्थित पहाड़ पर सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। पहाड़ पर पेड़ों और सूखी झाड़ियों में आग फैलते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कड़ी धूप और गर्मी के बीच करीब दो घंटे तक चले राहत कार्य के बाद आग पर काबू पाया जा सका।