नीम का थाना: नीमकाथाना के चला बस स्टैंड पर लगता है बार-बार जाम अतिक्रमण के चलते लगता है जाम 108 एंबुलेंस भी फसती है बार-बार जाम में
नीमकाथाना के चला बस स्टैंड अतिक्रमण की भेंट चढने के कारण वहां पर बार बार जाम लग जाता है। जाम मे एम्बुलेंस के फंस जाने से मरीजो का जीवन भी संकट मे आ जाता है। चल बस स्टैंड पर पुलिस चौकी भी स्थापित है लेकिन पुलिस प्रशासन भी जाम से परेशान है वही ग्राम पंचायत भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है अतिक्रमण के कारण बार-बार जाम लगता है । आमजन को भारी परेशानियों होती है।