नीम का थाना: नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो लोगों को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने सौ दिवसीय कार्य योजना के तहत हत्या के प्रयास के दो अभिकयों को गिरफ्तार किया है।आईपीएस प्रवीण नायक के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 माह15 दिन से फरार हत्या के प्रयास के दो आरोपी जितेंद्र सिंह,रामलाल सिंगीवाल को गिरफ्तार किया है ।कमला देवी सिंगींवाल ने अपने पोते आशिक के साथ मारपीट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था।