नीम का थाना: नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नीमकाथाना कलेक्टर शरद मेहरा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप व मम्स रोग की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूकता के लिए चिकित्सा विभाग को पैम्फलेट छपवाकर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों में वितरित करने व मलेरिया की रोकथाम के आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं।