संत कबीर नगर को ₹684 करोड़ की सौगात, 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा जनपद संत कबीर नगर के मेंहदावल एवं खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ₹684 करोड़ से अधिक लागत की 201 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चेक, लैपटॉप एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह आयोजन युवाओं के सशक्तिकरण और क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए खलीलाबाद विधानसभा की समस्त जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ता साथियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार।