पचरुखी: पचरुखी में राजद नेता अरुण गुप्ता ने कहा- जनता के प्यार से जीतूंगा विधानसभा चुनाव
राजद नेता अरुण गुप्ता ने रविवार की संध्या पांच बजे पचरुखी दुर्गा मंदिर पहुंचे और अपने समर्थकों से मिले। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि हमें उम्मीद है कि बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी मुझे टिकट देगी और जनता के प्यार दुलार की बदौलत चुनाव भी जीतूंगा।