पचरुखी: पचरुखी में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर बीडीओ ने डीलरों के साथ की बैठक
आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर पचरुखी प्रखंड सभागार में बीडीओ वैभव शुक्ला ने शनिवार की दोपहर एक बजे क्षेत्र जन वितरण प्रणाली के डीलर्स के साथ बैठक किया। बीडीओ ने बताया कि आगामी 26, 27 एवं 28 मई को आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु पचरुखी प्रखंड में विशेष अभियान चलाया जाएगा।