पचरुखी: सेना के सम्मान में पचरुखी भवानी मोड़ से निकली पदयात्रा
पचरुखी भवानी मोड़ से शनिवार की संध्या पांच बजे भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा के साथ पदयात्रा निकाली गई। भाजपा नेता त्रिलोकी सिंह पटेल और संतोष कुमार आडवाणी के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा भवानी मोड़ से शुरू हुई जो ब्लॉक गेट के सामने जाकर समाप्त हो गई। इस पदयात्रा में शामिल हजारों लोगों ने "सेना सम्मान में हम सब हैं मैदान में" के नारे लगाए।