बांका: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Banka, Banka | Apr 26, 2026 सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) वार्ड का निरीक्षण किया। रविवार सुबह करीब 11 बजे पहुंचे सिविल सर्जन ने वार्ड में भर्ती नवजात शिशुओं को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, उपकरणों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण की