जमुई: +2 उच्च विद्यालय गरही में छात्राओं ने एचएम पर हिजाब हटाने का आरोप लगाया, अधिकारी ने कहा- FRS सिस्टम लागू है
Jamui, Jamui | Jul 31, 2026 +2 उच्च विद्यालय गरही की छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका पर चेहरे से हिजाब हटाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर छात्राओं के साथ अभिभावकों द्वारा विद्यालय में हंगामा करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो शुक्रवार की शाम 5 बजे सामने आई है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।