मुंगेर: तीलकारी हटिया के समीप से अवैध विदेशी शराब लदी बोलेरो कार व मोटरसाइकिल बरामद
Munger, Munger | Feb 20, 2024 टेटियाबम्बर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तिलकारी हटिया के समीप से 400 बोतल अवैध विदेशी शराब लदी बोलेरो कार व मोटरसाइकिल को किया बरामद। वहीं दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। टेटियाबम्बर थाना पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शुरू की आगे की कार्रवाई।