आगामी त्योहारों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 200 से अधिक गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों को तलब कर उनकी सख्त क्लास लगाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कड़े तेवर दिखाते हुए अपराधियों को दो टूक चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि बदमाशी करने वालों को उल्टा टांगकर ले जाया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि त्योहारों में डीजे की धुन पर अश्लील नाचने, नशाखोरी करने और आम जनता के बीच उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सीधे गैर-जमानती धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की तीसरी आंख और पेट्रोलिंग टीमें 24 घंटे नजर रखेंगी। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने यह सख्त अभियान शुरू किया है।
#KorbaPolice #ChhattisgarhPolice #LawAndOrder #KorbaNews #ZeroTolerance #PoliceAction #FestiveSeason #CrimeControl #CGNews #FatafatNews