छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित आरपीएफ (RPF) कॉलोनी में चौकीदार की बेरहमी से की गई हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने एक संदिग्ध हमलावर स्टोर रूम के पास रखी भारी लोहे की वस्तु से चौकीदार पर जानलेवा वार करता है। हमला इतना जोरदार था कि वार लगते ही चौकीदार जमीन पर गिर पड़ा और उसकी दर्दनाक चीख भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।
इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस, जीआरपी (GRP) और आरपीएफ की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंच गईं। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी है।
#BilaspurCrime #ChhattisgarhNews #CCTVFootage #CrimeNewsHindi #BilaspurPolice #BreakingNews #RPF #ChhattisgarhCrime #FatafatNews