इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज बाजार में पानी के छीटों पर विवाद, बच्ची पर ईट से किया गया हमला
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में पानी के छींटे को लेकर हुए विवाद में 13 वर्षीय निशा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह मुकेश यादव की पुत्री है। परिजनों ने बुधवार को 8:30 बजे बताया कि पानी भरने के दौरान छींटा पड़ोसी खुशबू देवी पर पड़ गया, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि खुशबू देवी और उनके पति कौशल यादव ने बच्ची के साथ मारपीट की।